विधायक जेठानंद व्यास ने तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे पार्श्वगायक मोहम्मद रफी के स्वारजंलि गीत संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचन किया
विधायक जेठानंद व्यास ने “तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे पार्श्वगायक मोहम्मद रफी के स्वारजंलि गीत संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचन किया
आईरा समाचार बीकानेर। ये शाम मस्तानी म्यूजिकल फाउण्डेशन रजि.जयपुर बीकानेर की शाखा द्वारा पार्श्वगायक स्वर्गीय मोहम्मद रफी की 101 वीं जयंती पर 24 दिसंबर 2025 बुधवार की शाम को बीकानेर के स्थानीय महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडोटोरियम हॉल में “तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे”….स्वारजंलि गीत संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसके कार्यक्रम मंच बैनर का विमोचन रविवार को बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जेठानंद व्यास ने अपने विधायक जनसुनवाई कार्यालय परिसर में किया।
रविवार को प्रेस विज्ञप्ति में कार्यक्रम आयोजक एवं संस्था संरक्षक सुनील दत्त नागल ने जानकारी देते हुए बताया कि महान पार्श्वगायक स्वर्गीय मोहम्मद रफी की 101वीं जयंती के अवसर पर हमारी संस्था द्वारा स्वारंजली गीत संगीत कार्यक्रम करवाने जा रही है।
जिसके तहत रविवार दोपहर को बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने बैनर का विमोचन किया।
इस अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास ने कार्यक्रम की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए बताया कि यह संस्था बीकानेर में इताना बड़ा संगीत कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है ऐसा कार्यक्रम होना हमारे बीकानेर के लिए गौरांवित है जिससे सभी संगीत प्रेमियों का हौसला बुलंद होगा। इस अवसर पर बीजेपी शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने संस्था के संरक्षक सुनील दत्त नागल को कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की एवं संस्था द्वारा समय समय पर आयोजित होने वाले गीत संगीत संध्या के लिए बधाई की पात्र बैनर विमोचन के समय कर्मचारी नेता महेश व्यास, सिंगर आर.के.यादव, कार्यक्रम मंच संचालक नरेश खत्री, विजय कुमार पणिया, कार्यक्रम सहयोगी सैय्यद अख्तर, राधिका खत्री, लक्ष्मण पुरोहित , कमल सांखला, एनआरआई (यूएस) केलीफोर्निया से आये सोफ्टवेयर इंजीनियर सुमित नागल, देवेश भाटी, भवानी आचार्य, शाकिर हुसैन चौपदार सहित अन्य लोग मौजूद थे।जानकारी देते हुए नागल ने आगे बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल राठौड़ संयुक्त निदेशक पर्यटन विभाग, कार्यक्रम के विशेष आमंत्रित अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, बीजेपी शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ होंगे ।कार्यक्रम विशिष्ट अतिथियों में महेश व्यास सहायक निदेशक पर्यटन विभाग, बैंक कर्मचारी नेता वाई के शर्मा ( योगी), पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, समाज सेवी सुशील यादव,भजन गायक कलाकार नारायण बिहाणी, पूर्व पार्षद मीना आसोपा, समाज सेवी एनडी कादरी, रंगकर्मी के.कुमार आहूजा मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में स्पेशल तौर पर जयपुर से संस्था के संस्थापक गणेश मल सुथार व संस्था अध्यक्ष सतीश शर्मा आयेंगे ओर कार्यक्रम में बीकानेर के स्थानीय गायक कलाकारों के साथ जिनमें संस्था संरक्षक सुनील दत्त नागल तथा बीकानेर के रामकिशोर यादव, नारायण बिहाणी राजेन्द्र बोथरा, रवि भल्ला, नंदकिशोर यादव, इंजीनियर राजेश सांखला, राहुल रंगा राजस्थानी, निहारिका गर्ग, सुमन पंवार सहित आदि कलाकारों के साथ रफी साहब के गाए गीतों से उन्हें स्वारजंलि देंगे। मंच संचालन नरेश खत्री करेंगे।

