Logo

बीकानेर रक्तवीर राजेश गोदारा जन्मदिवस पर तृतीय रक्तदान शिविर आयोजन

रक्तवीर राजेश गोदारा के जन्मदिवस पर तृतीय रक्तदान शिविर का आयोजन
आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर, पीबीएम ब्लड बैंक में युवा रक्तवीर जीवनदाता सेवा समिति, बीकानेर टीम के संस्थापक रक्तवीर राजेश गोदारा छट्टासर के जन्मदिवस के अवसर पर युवा रक्तवीर जीवनदाता सेवा समिति बीकानेर द्वारा आयोजित तृतीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशिष्ट अतिथि कानि. मुखराम जाखड़ और रामनिवास गोदारा रहे, समाजसेवक ओंकारनाथ और गोपाल राजपुरोहित ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। रक्तमित्र अब्दुल कलाम और कानी. सोमवीर डागर कि प्रेरणा से आयोजित इस रक्तदान शिविर में 65 जनों ने पंजीकरण करवाया तथा 51 जनों ने रक्तदान किया। महिला रक्तदाता सुमन गौड़ ने पहली बार रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की। समिति के सदस्य राजस्थान पत्रिका प्रिंट मीडिया के संवाददाता सुरेंद्र सिंह इंदा ने बताया कि शिविर में पीबीएम ब्लड बैंक के डॉ.अरुण भारती, डॉ.प्रेम पड़िहारा, डॉ.कुलदीप मेहरा और ब्लड बैंक के नर्सिंग स्टाफ के साथ साथ जितेन्द्र सिंह, शिवराज नाई, डालचंद पानेचा, रमेश थोरी, देवीलाल सारण, पूनमचंद गोदारा, रेखा वर्मा आदि की शिविर में सराहनीय सहभागिता रही। संस्थापक रक्तवीर राजेश गोदारा छट्टासर ने बताया कि युवा रक्तवीर जीवनदाता सेवा समिति रक्तदान के लिए आमजन को प्रोत्साहित करने तथा जरूरत्तमंद को समय पर रक्त उपलब्ध करवाने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी हमेशा अग्रणी रहती है।

इस दौरान वरिष्ट शारीरिक शिक्षक श्याम सुंदर शर्मा, वरिष्ट अध्यापक इंदरचंद गोदारा, आईदान राम नाई, बजरंग कायल, कैलाश मुंड(एसटीएफ), अनिल, रोहित, भागूराम नाई, श्रीचंद गोदारा, प्रदीप मुंड आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.