श्रद्धांजलि सभा का आयोजन स्मृति शेष रामेश्वर डूडी बीकानेर
आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर, 06 अक्टूबर, 2025 स्मृति शेष रामेश्वर डूडी पूर्व नेता प्रतिपक्ष, पूर्व सांसद एवं पूर्व जिला प्रमुख बीकानेर अपनी सांसारिक यात्रा दिनांक 03/10/2025 वार शुक्रवार को पूर्ण करके प्रकृति में विलीन हो गए हैं। उनकी स्मृति एवं आत्मिक शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन दिनांक 07/10/2025 वार मंगलवार समय शाम 5:00 बजे स्थान जाट छात्रावास सागर रोड़, बीकानेर में रखा गया है।जाट छात्रावास संचालन समिति के अध्यक्ष रामचंद्र पोटलिया ने बताया कि सर्वसमाज बंधुजन इस अवसर पर जाट छात्रावास सागर रोड बीकानेर में अधिकाधिक संख्या में पधार कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। निवेदक जाट छात्रावास संचालन समिति
सागर रोड़, बीकानेर

