कृषि विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत की संपत्ति की जांच की मांग
कृषि विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत की संपत्ति की जांच की मांग
आईरा भवानी आचार्य बीकानेर बीकानेर,5 अक्तूबर। लंबे समय से बीकानेर शहर में कृषि विभाग में पदस्थापित सहायक निदेशक मुकेश गहलोत की संपत्ति की जांच करने को लेकर कृषि विभाग एवं आयकर विभाग को विस्तृत शिकायत प्रेषित की गई है।लोक जागरण मंच के संयोजक दया शंकर ने कृषि आयुक्त को संबोधित शिकायत में कहा है कि मुकेश कुमार गहलोत वर्षों से बीकानेर के कृषि विभाग में पदस्थापित है और इनकी पत्नी भी बीकानेर शहर के स्कूल में सेकंड ग्रेड टीचर हैं।शिकायत में कहा गया है कि गहलोत ने अपनी और अपनी पत्नी के नाम आय से अधिक संपत्ति बना रखी है जिसमें प्लॉट,दुकानें एवं अन्य बेनामी संपति है जिसकी जांच करने से अनेक जानकारियां सामने आएंगी।शिकायत में कहा गया है कि अनेक प्लॉट,जमीनें आदि बेनामी भी है जो अवैध रूप से पैसा कमा कर अर्जित की गई है।
आयकर विभाग के आयुक्त को भेजी गई शिकायत में कहा गया है कि मुकेश गहलोत एवं रेनू गहलोत के पिछले 10 सालों के इनकम टैक्स रिटर्न की स्क्रुटनी की जाए ताकि इनके द्वारा प्रस्तुत तथ्यों को जानकारी मिल सके।
ऐसा भी जानकारी में आया है कि मुकेश गहलोत ग्रामीण काश्तकारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ स्वीकृत करवाने के नाम पर अवैध रूप से पैसे भी लेता है।अनेक ग्रामीण काश्तकारों ने नाम नहीं छापने की शर्त कर बताया कि कृषि विभाग की अनुदानित अनेक योजनाएं हैं जिनके लिए अप्रत्यक्ष रूप से लाभ अर्जित किया जाता है।शिकायत में कहा गया है कि संबंधित कार्मिकों के विभाग से संपति का विवरण और नौकरी में प्रतिनियुक्ति,सीसीएल आदि की जानकारी आरटीआई के माध्यम से मांगी गई है।

