अयूब खान और अब्दुल सतार खान को राजस्थान पुलिस में ASI पद पर पदोन्नति
अयूब खान और अब्दुल सतार खान को ASI पद पर पदोन्नति
आईरा समाचार बीकानेर राजस्थान पुलिस विभाग में दिन-रात अथक परिश्रम करने वाले दोनों भाई अयूब खान और अब्दुल सतार खान ने मेहनत और समर्पण के दम पर सिपाही से हवलदार और अब हवलदार से ASI पद पर पदोन्नति हासिल की है। यह उनके धैर्य, लगन और प्रोफेशनलिज्म की चमकती मिसाल है। खास बात यह है कि यह तीसरी पीढ़ी है जो पुलिस सेवा से जुड़ी है, क्योंकि उनके पिता नवाब अली खान और मुनव्वर अली खान तथा दादाजी निजाम खान भी थानेदार पद पर सेवा दे चुके हैं। पूरे परिवार ने पुलिस सेवा को अपने जीवन का मिशन बनाकर कायमखानी समाज में और विभाग में एक मिसाल कायम की है। आपको बता दे यह परिवार पुलिस विभाग के लिए गर्व का स्रोत है और उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। हम सबको उन पर गर्व है और उनके उज्जवल भविष्य के लिए दिल से शुभकामनाएं देते हैं।
✍️पत्रकार इकबाल खान, बीकानेर

