Logo

शांती देवी चौहान ने जन्मदिन के अवसर पर नारी निकेतन आश्रम में सेवा कार्य किए

आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर। टीम मोदी राष्ट्रीय सचिव एवं देश्नोक की भाजपा नेत्री श्रीमती शांति देवी चौहान ने अपना जन्मदिन शुक्रवार को पवनपुरी स्थित महिला पुलिस थाने के पास नारी निकेतन सेवा आश्रम के विमंदित बच्चों के बीच  में केक काटकर मनाया। इस अवसर पर शांति देवी चौहान ने सभी बच्चों को अल्पाहार वितरित किया
बीजेपी नेता अनिल पाहुजा, बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल, समाजसेवी सुशील यादव,  सैय्यद अख्तर, शिक्षिका श्रीमती माया भाटी, रवि व्यास ,भवानी आचार्य, विजय शंकर गहलोत, रामकिशोर यादव, राजकुमार भाटिया, अम्बिका चौहान, त्रिलोक सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे। सेवा आश्रम के सुंदर लाल, मनोज कुमावत, जाकिर हुसैन,रिदी चंद ने अल्पाहार वितरण करवाने में सहयोग किया। इससे पहले सेवा के तौर पर श्रीमती चौहान ने शुक्रवार की सुबह गौशालाओं में लापसी के प्रसाद का एवं गुड़ का गो माताओं के बीच वितरण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.