Logo

राजस्थान शिक्षक संघ (शे) की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन14 सितंबर 2025

आईरा समाचार बीकानेर राजस्थान शिक्षक संघ (शे) की जिला स्तरीय कार्यशाला 14 सितंबर 2025 को राजस्थान शिक्षक संघ (शे) की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरसागर, बीकानेर में हुआ।कार्यशाला के प्रथम सत्र का उद्धघाटन ध्वजारोहण के साथ हुआ। मुख्य वक्ता संगठन के प्रदेशाध्यक्ष महावीर सिहाग ने उपस्थित संभागियों के समक्ष NEP(राष्ट्रीय शिक्षा नीति)2020 का सार्वजनिक शिक्षा पर प्रभाव, शिक्षा का अधिकार कानून 2009,पुरानी पेंशन एवं शिक्षक आंदोलन की आवश्यकता आदि विषय की विस्तार से व्याख्या की। सेवानिवृत्त प्राचार्य विजय कुमार ऐरी ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों एवं सरकारी नीतियों का कर्मचारियों पर प्रभाव के सम्बंध में प्रकाश डाला।।कार्यशाला के द्वितीय सत्र में कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज लेघा ने साझा संघर्ष की आवश्यकता एवं भविष्य की रणनीति के बारे में सम्बोधन दिया।संगठन के प्रदेश उपसभाध्यक्ष रेवंतराम गोदारा ने समाज में शिक्षक की भूमिका को रेखांकित किया।प्रदेश मंत्री संजय पुरोहित एवं जिला मंत्री अरुण गोदारा ने कार्यशाला के उद्देश्य तथा महत्व के बारे में बताया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खुमाणाराम सारण, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी, हुकमाराम झोरड़,मनीष ठाकुर,देवेंद्र जाखड़,ताराप्रकाश मोयल,भंवर सांगवा, श्रीराम बिजारणियां, महेंद्र पंवार,धूड़ाराम सोनी आदि ने भी सम्भागियों को सम्बोधित किया।संगठन की उपशाखा लूणकरणसर के सदस्यों द्वारा पंजाब बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु संगठन द्वारा 125901 रुपये की राशि का चैक एसटीएफआई के राष्ट्रीय प्रतिनिधि को सौंपा गया*।कार्यक्रम का संचालन रतीराम सारण ने किया। कार्यशाला में संगठन के जिला पदाधिकारी एंव ब्लॉक पदाधिकारी सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.