Logo

पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ और राष्ट्र जागरण ज्योति कलश रथ-यात्रा का भव्य आयोजन, बीकानेर

शिव वाटिका सुदर्शना नगर में हुआ पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ राष्ट्र जागरण के लिए दी आहुतियां.।राष्ट्र जागरण ज्योति कलश रथ-यात्रा का हुआ भव्य स्वागत पूजन

आईरा समाचार बीकानेर 07 सितंबर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में सुदर्शना नगर स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर शिव वाटिका बीकानेर में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।गायत्री परिवार ट्रस्टी व मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि सुदर्शना नगर में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा, गायत्री महाशक्ति एवं महामृत्युंजय भगवान शिव का पूजन किया गया। पंच कुण्डीय महायज्ञ में गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, सजल श्रद्धा प्रखर प्रज्ञा, नवगृह तथा राष्ट्र जागरण के निमित्त विशेष आहुतियां दी गई वहीं गुरु दीक्षा, पुंसवन, विद्यारंभ तथा अन्नप्राशन संस्कार निःशुल्क करवाये गये।जिला समन्वयक मुकेश व्यास द्वारा गुरु के प्रति श्रद्धा और समर्पण के इस शताब्दी वर्ष पर आयोज्य राष्ट्र जागरण ज्योति कलश रथयात्रा के संबंध में विशेष जानकारी दी गई जो एक सितम्बर से बीकानेर जिले में कीतासर श्रीडुंगरगढ़ की ओर से प्रवेश कर गई है और आगामी दो माह तक सभी तहसीलों के गांव-गांव ढ़ाणी-ढ़ाणी भ्रमण करते हुए 26 अक्टूबर को बीकानेर शहर में प्रवेश करेगी। स्थापना शताब्दी वर्ष पर आयोज्य ज्योति कलश रथयात्रा का सफलतापूर्वक संचालन यात्रा जिला संयोजक पवन कुमार ओझा, जगजीत सिंह तथा करनीदान चौधरी के नेतृत्व में किया जा रहा है। वहीं बीकानेर महानगर का प्रभार देवेन्द्र शोभा सारस्वत को दिया गया है।यज्ञाचार्य गोपाल स्वामी एवं शांतिकुंज केन्द्रीय प्रतिनिधि डाॅ दरोगा पटेल के सान्निध्य में साधकों द्वारा गायत्री मंत्र जप अनुष्ठान की पूर्णाहुति दी गई। इसके बाद एक पौधा मां के नाम अभियान में माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी के निमित्त पींपल का पौधा रोपण किया गया। प्रज्ञा अभियान पाक्षिक पत्रक की राजस्थान एडिशन का लोकार्पण किया गया। यज्ञ में जिला समन्वयक मुकेश व्यास, सुदर्शना नगर यात्रा प्रभारी शशांक गंगल, यज्ञ प्रभारी ललिता शर्मा, महानगर यात्रा सह प्रभारी शोभा सारस्वत, धनंजय सारस्वत और राजीव मित्तल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।

राष्ट्र जागरण अखंड ज्योति कलश रथयात्रा

रथ-यात्रा आज श्रीडुंगरगढ के रिड़ी गांव में पहुंची जहां पर ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन पूजन किया गया। रिड़ी से टेऊ, बरजांगसर, कुनपालसर, सोनियासर, राणासर होती हुई श्रीडुंगरगढ स्थित महर्षि दयानंद छात्रावास पहुंची जहां पर भव्य दीप यज्ञ कर महा आरती की गई। रथ-यात्रा के साथ पवन कुमार ओझा, सह प्रबंध ट्रस्टी इंजीनियर अमरसिंह वर्मा, करनीदान चौधरी, सरला चौधरी, राधेश्याम नामा, सत्यनारायण प्रजापत, जगजीत जाखड़ तथा रणजीत सिंह ने समयदान प्रदान किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.