11 नारी शक्ति गायिकाओं का सम्मान 22 सितंबर की संध्या को नागल
आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर। ये शाम मस्तानी म्यूजिकल ग्रुप (रजि.) जयपुर संस्था के संरक्षक सुनील दत्त नागल ने शुक्रवार को बताया कि शारदीय नवरात्रि के अवसर महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडोटोरियम हॉल में “एक शाम मां करणी के नाम” गीत संगीत सम्मान समारोह कार्यक्रम 22 सितंबर 2025 सोमवार की संध्या को आयोजित किया जाएगा। जिसमें शहर की उभरती 11 गायिकाओं का नारी शक्ति के रूप में संस्था द्वारा सम्मान किया जायेगा। नागल ने बताया कि ऐसे गीत संगीत सम्मान समारोहों का मुख्य उद्देश्य हमारी संस्था द्वारा समाज में विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं को सम्मानित करना और उन्हें पहचान दिलाना है।कार्यक्रम आयोजक किसन जोशी, कार्यक्रम संयोजक सैय्यद अख्तर, कार्यक्रम सहयोगी दिलीप गुप्ता, कार्यक्रम सहयोगी अनिल पाहुजा, कार्यक्रम सहयोगी शांति देवी चौहान, कार्यक्रम सहयोगी रामकिशन महाराज कोलासर वाले एवं कार्यक्रम से जुड़ी टीम कार्यक्रम सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुट गए हैं।

