Logo

भारतीय ब्राह्मण समाज को लेकर ट्रंप सलाहकार पीटर नवारो,का विवादित बयान

आईरा समाचार इकबाल खान बीकानेर अमेरिकी पीटर नवारो, जो डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार हैं, ने हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में ब्राह्मण समुदाय को लेकर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने ब्राह्मणों के विषय में ऐसी बातें कहीं जो भारत के सामाजिक और धार्मिक ढांचे के खिलाफ थीं और पूरी तरह गलतफहमी पर आधारित थीं। उनका कथन था कि ब्राह्मण समुदाय को लेकर भारत में बहुत सारी गलत धारणाएं हैं, लेकिन उनकी ये बातें भारतीयों को अपमानजनक लगीं।

ब्राह्मण समाज को लेकर क्या कहा पीटर नवारो ने 

उन्होंने कहा ब्राह्मण का मतलब है जिसने अपने खून के साथ एक छोटा समूह बनाया और उसने अपने अन्य सभी भारतीयों को दास बना दिया

भारत सरकार, समाजसेवी संगठन और कई बुद्धिजीवियों ने नवारो की इस टिप्पणी को गलत, भ्रामक और अपमानजनक बताया। उनका कहना था कि ब्राह्मण समुदाय भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक अहम हिस्सा है, और उसे नकारात्मक रूप से पेश करना गलत है। भारत ने नवारो से माफी मांगने की मांग की और इस विवाद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उठाने का ऐलान किया।

इस टिप्पणी पर नेताओं ने कड़ा विरोध जताया और इसे भारत के सामाजिक ताने-बाने और सांस्कृतिक गर्व का अपमान कहा। कई भारतीय नेता और विशेषज्ञ मानते हैं कि ऐसी बयानबाज़ी से भारत-अमेरिका संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है, लेकिन दोनों देशों के बीच दोस्ताना रिश्ते बने रहने की उम्मीद है।इस पूरे मामले ने यह साफ कर दिया कि विदेशी सलाहकारों या नेताओं को भारत की सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को समझना बहुत जरूरी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.