बीकानेर: बालूराम मटोरिया द्वारा जाट छात्रावास में ₹3,51,000 की राशि से नया कमरा बनाया गया
आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर, जाट छात्रावास सागर रोड,बीकानेर में आज स्व.चुना देवी एवं स्व.महीपत राम मटोरिया की मधुर स्मृति में उनके सुपुत्र बालूराम मटोरिया निवासी-रामपुरा मटोरिया,रावतसर,हनुमानगढ़ हाल-बीकानेर द्वारा जाट छात्रावास की नई बिल्डिंग में एक कमरा निर्माण हेतु ₹3,51,000/-(तीन लाख इक्यावन हजार रु.) प्रदान किए गए।
इस अवसर पर जाट छात्रावास अधीक्षक भीखा राम सांगवा,किशनलाल गोदारा,चेतराम मटोरिया,अमी लाल मटोरिया,भंवर लाल गोदारा,सुखराम बाना,एडवोकेट इमीचंद पूनिया,रामचंद्र सहू,तोलाराम सियाग,लक्ष्मण गोदारा,दिलीप गोदारा सहित जाट छात्रावास संचालन समिति,सागर रोड़,बीकानेर ने मटोरिया परिवार रामपुरा मटोरिया का इस अतुलनीय योगदान के लिए आभार प्रकट किया।जाट छात्रावास संचालन समिति एवं जाट समाज भामाशाह परिवार के इस अतुलनीय योगदान के लिए हमेशा आभारी रहेगा।जाट छात्रावास संचालन समिति सागर रोड,बीकानेर

