बीकानेर में नारी न्याय सम्मेलन और महिला कांग्रेस के शांति बेनीवाल के पदभार ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन
आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर 18 अगस्त 2025 को रवीन्द्र रंगमच में आयोजित नारी न्याय सम्मेलन और बीकानेर देहात महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शांति जी बेनीवाल के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होकर उन्हें शुभकामनाए दी
कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सारिका जी , नोखा विधायक बड़ी बहन सुशीला रामेश्वर डूडी जी , बीकानेर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशिकला राठौड़ जी और तमाम महिला कांग्रेस की पदाधिकारी से मुलाकात कर महिलाओं को आगे बढ़ाने और बढ़ने के लिए प्रोत्साहन किया !
इस बीच महिला शहर जिला अध्यक्ष शशिकला राठौड़ के नेतृत्व में बहुत सी महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।इस मौके पर अध्यक्ष श्रीमती शशिकला राठौड़ ने महिला प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह को राजस्थानी परंपरा के अनुसार सफा पहनकर और मां करणी की तलवार भेंट की
इस मौके पर मुमताज़ शेख ने महिला कार्यकारिणी की पूरी टीम के साथ श्रीमती सारिका सिंह को माला पहनकर उनका स्वागत किया ।इस पर शिवजी चौधरी पूर्व पार्षद राज भटनागर मुन्नी देवी राव राठौड़ प्रेमलता राठौर मंजू गोस्वामी सीता रामावत लक्ष्मी गुप्ता मधु अकीला रोशन बानो सुनीता भाटी सरोज कंवर अफसाना पठान आदि उपस्थित रहे।

