विप्र सेना के पदाधिकारियों ने आईजी हेमंत शर्मा से की मुलाकात
विप्र सेना के पदाधिकारियों ने आईजी हेमंत शर्मा से की मुलाकात
आईरा समाचार बीकानेर विप्र सेना के पदाधिकारियों ने बीकानेर के आईजी हेमंत शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन व स्वागत किया। इस दौरान विप्र सेना के राष्ट्रीय सदस्य नित्यानंद पारीक, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी, जिलाध्यक्ष इंद्र कुमार शर्मा और पवन शर्मा मौजूद रहे।मुलाकात के दौरान बीकानेर में बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर चर्चा की गई। नित्यानंद पारीक ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लूटपाट, गुंडागर्दी, छिनताई, चोरी और धमकाकर वसूली जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। उन्होंने आईजी से इन घटनाओं पर शीघ्र ही ठोस कार्रवाई करने और अंकुश लगाने का आग्रह किया।विप्र सेना की इस पहल से उम्मीद है कि बीकानेर में अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी और शहर की सुरक्षा में सुधार होगा।

