ये राखी बंधन है ऐसा गीत संगीत सम्मान समारोह कार्यक्रम में भाई- बहन के रिश्ते की झलकी पवित्रता
ये राखी बंधन है ऐसा गीत संगीत सम्मान समारोह कार्यक्रम में भाई- बहन के रिश्ते की झलकी पवित्रता
आईरा समाचार बीकानेर । स्टार कला केंद्र द्वारा रक्षा बंधन त्यौहार की पूर्व संध्या पर शुक्रवार की संध्या को बीकानेर के स्थानीय महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम हॉल में “ये राखी बंधन है ऐसा” गीत संगीत सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाई- बहन के रिश्ते की पवित्रता, विश्वास और परस्पर सम्मान की झलक दिखाई दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सखा संगम अध्यक्ष एनडी रंगा, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद, कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि इंजीनियर कमलकांत सोनी, पूर्व पार्षद सुनील बांठिया,पूर्व पार्षद डॉ मीना आसोपा, संगीत कला प्रेमी भरत प्रकाश श्रीमाली, पत्रकार एवं समाजसेवी सैय्यद अख्तर, कार्यक्रम आयोजक अनवर अजमेरी, सह आयोजक एम रफीक कादरी, सहयोगी डॉ शब्बीर पंवार, रामकिशोर यादव, अशोक सोनी जसमितिया, गोपाल अग्रवाल आदि के द्वारा मां सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प चढ़ाकर शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत में कलाकार एम. रफीक कादरी द्वारा ” राखी धागों का त्यौहार”…., गाकर की गई। उसके पश्चात इंजिनियर कमल कांत सोनी द्वारा ” फूलों का तारों का,सबका कहना है…., अनवर अजमेरी द्वारा ” मेरे देश की धरती सोना उगले, उगलें हीरे मोती….,
निहारिका गर्ग द्वारा ” ये राखी बंधन है ऐसा जैसे चंदा और किरण कासुश्री खनक देवड़ा द्वारा “बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है।
इस्माइल द्वारा घुंघरू की तरह बजता ही रहा…., इसके अलावा रामकिशोर यादव,अशोक सोनी जसमितिया, ख्वाजा हसन कादरी, शैलेन्द्र चौहान, अनिश खरादी, कुमार महेश, मुनव्वर हासमी आदि के द्वारा शानदार गीतों प्रस्तुतियां दी गई।इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक और स्टार कला केंद्र के अध्यक्ष अनवर अजमेरी ने बताया कि कार्यक्रम में कार्यक्रम के अतिथियों एवं सहयोगियों ने बहनों से राखी बंधावकर जीवनभर बहनों की रक्षा और सहयोग करने का संकल्प लिया । इस दौरान 11 बहनों का मोमेंटो अन्य गिफ्ट्स देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम संचालन संयुक्त रूप से एम रफीक कादरी एवं नरेश खत्री द्वारा किया गया।

