Logo

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रतिनिधि मंडल ने लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर निदेशक से वार्ता की

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रतिनिधि मंडल ने लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर निदेशक से वार्ता की

आईरा समाचार बीकानेर, 7 अगस्त 2025 – राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रतिनिधि मंडल ने निदेशक माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा, सीताराम जाट से द्विपक्षीय बैठक की।मांग पत्र में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण और शीघ्र पदोन्नति, स्टाफिंग पैटर्न को अपडेट करने, वेतन विसंगतियां दूर करने, संविदा कर्मियों को नियमित करने, नए उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पद स्वीकृत कराने समेत 21 मांगे शामिल थीं।निदेशक ने निदेशालय स्तर की समस्याएं जल्द हल करने और सरकार से बाकी मुद्दों के समाधान के लिए पत्र लिखने का आश्वासन दिया। व्याख्याताओं के बकाया पदोन्नतियों को जल्दी पूरा करने का भरोसा भी दिया गया। संगठन प्रतिनिधियों में संरक्षक पूनम चंद बिश्नोई, प्रमुख किशन लाल सारण, बीकानेर जिलाध्यक्ष आनंद पारीक, जालौर जिलाध्यक्ष जयकरण खिलेरी, गोविंद भार्गव, मनोहर लाल, श्रीराम बिश्नोई शामिल थे। वार्ता सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.