Logo

बीकानेर शहर में आपसी विवाद में एक की मौत,

बीकानेर शहर में आपसी विवाद में एक की मौत

आईरा समाचार बीकानेर। बीकानेर शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के सदस्यों के बीच हुए विवाद के बाद एक की मौत हो गई।वहीं दो घायल हो गए।मृतक की पहचान कमला कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय सन्नी पंवार पुत्र मूलचंद पंवार के रूप में हुई है। वहीं सन्नी की पत्नी ममता व छोटा भाई घायल हैं।पीबीएम अस्पताल पुलिस चोंकी सूत्रों के मुताबिक मृतक सन्नी का गला बुरी तरह कटा हुआ था।उसे अस्पताल लाए तब तक उसकी मौत हो गई।वहीं ममता का गला व हाथ कटा था। मृतक के छोटे भाई का हाथ कटा था।वहीं दूसरी कोटगेट थानाधिकारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि मृतक के छोटे भाई ने बयान दिया है कि सन्नी ने खुद भी खुद पर वार किया था। वहीं घावों की गहराई शक पैदा करती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मामला हत्या का है या आत्महत्या का, यह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन रहस्य भरी इस कहानी में यह स्पष्ट है कि आपस में विवाद हुआ था।विवाद के बाद खून की होली किस तरह खेली गई, यह पुलिस के जांच का विषय है। सवाल यह है कि अगर मृतक सन्नी ने खुद ही खुद पर वार किया था तो ममता और मृतक के छोटे भाई यानी ममता के देवर कैसे घायल ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.