Logo

बीकानेर पीबीएम ट्रोमा सेंटर की लिफ्ट बंद—मरीजों की मुश्किलें चरम पर, सीढ़ियों पर इलाज की जंग

आईरा समाचार बीकानेर संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में मरीजों और परिजनों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। लिफ्ट महीनों से खराब पड़ी है और रैप भी एक महीने से बंद है, जिससे प्रथम तल पर भर्ती मरीजों को हर जांच, इलाज या मूवमेंट के लिए सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। परिजन कभी बीमार को गोद में उठाकर, तो कभी स्ट्रेचर पर भारी कठिनाई से ऊपर-नीचे ले जाते हैं, जिससे न केवल मरीजों की तकलीफ दोगुनी हो जाती है, बल्कि परिजनों की मानसिक और शारीरिक थकावट भी हद से पार निकल जाती है।मरीजों की मजबूरी ऐसी है कि स्ट्रेचर उठाने के लिए दो लोग चाहिए, किसी के पास मदद नहीं तो हालात और खराब हो जाते हैं। शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार अस्पताल प्रबंधन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाली जनता से इतनी बेसिक सुविधा भी छीन लेना बड़े सवाल खड़े करता है।आखिर कब सुधरेंगे पीबीएम के हालात?

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.