रामदेव पार्क के पास महिला से लूट करने वाले दो आरोपीयो को पुलिस ने दबोचा
आईरा समाचार बीकानेर। करीब एक सप्ताह पहले नयाशहर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ हुई लूट की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पाबू मंदिर, चौखूंटी फाटक निवासी 20 वर्षीय अरुण नायक और गोगा गेट निवासी 20 वर्षीय सोनू नायक हैं। पकड़ने वाली टीम में हैड कांस्टेबल शीशराम, कां. पुरूषोत्तम, कपिल कुमार और नरेश कुमार शामिल रहे, जिनमें कपिल, नरेश और पुरूषोत्तम की भूमिका अहम रही। पुलिस के अनुसार, दोनों से पूछताछ चल रही है और एक आरोपी अभी भी फरार है।
घटना 19 जुलाई की देर शाम रामदेव पार्क के पास घटी थी, जब कीर्ति पुरोहित (निवासी कीकाणी व्यासों का चौक) से तीन नकाबपोश युवकों ने बाइक से उसका बैग छीन लिया था। कीर्ति मुरलीधर से टैक्सी में लौट रही थी, तभी वारदात को अंजाम दिया गया। पति जुगल पुरोहित ने नयाशहर थाने में परिवाद दिया था। पुलिस ने तफ्तीश के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है, एक की तलाश जारी है।

