लोहार कॉलोनी फ्रेंड्स कप फाइनल: नागोरी हीरोज XL की शानदार जीत, मेहमानों ने बढ़ाया उत्साह
आईरा समाचार बीकानेर लोहार कॉलोनी फ्रेंड्स कप का फाइनल रविवार को संपन्न हुआ। राजस्थान रॉयल और नागोरी हीरोज XL के बीच हुए मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 105 रन बनाए। जवाब में नागोरी हीरोज XL ने कोई विकेट गंवाए बिना लक्ष्य हासिल कर फाइनल जीत लिया और ट्रॉफी अपने नाम की।
मुख्य अतिथियों में हाजी मोहम्मद रफीक, अयूब डायरेक्टर, यूनुस हाजी, बंदु काका, शराफत भाई, अयूब साहब, जाकिर भाई नेता, आरिफ काका, महबूब सेठ, सरIफुद्दीन भाई, मईनु काका, अजहरुद्दीन पार्षद नागौर, नूर भाई नेता, मुस्तकीम भाई कलाकार, नासिर भाई खाटू वाले, अब्दुल रशीद नेता, अब्दुल वाहिद भाई सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मोहम्मद शाहिद (नेता, लोहा समाज) ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 6 टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम को सभी मेहमानों और बुजुर्गों के हाथों ट्रॉफी दी गई।लोहार कॉलोनी, कुमार कॉलोनी और युवाओं – कुर्बान भाई, अब्दुल रहीम भाई, शहजाद भाई, इरफान भाई, काशिफ भाई, आसिफ डॉक्टर, याशीन इंदौर, मोहसिन भाई, आरिफ भाई, सोयल भाई, इमरान इंजीनियर, अनवर भाई, हनीफ भाई, अब्दुल मजीद खाती – ने आयोजन में जबरदस्त सहयोग दिया।

