गंगा-जमुनी तहजीब के साथ बीकानेर में ताजियों की सुपुर्द-ए-खाक रस्म सम्पन्न
जामी साहब की टीम द्वारा मिलाद शरीफ के साथ मुहर्रम को कर्बला में किया सुपुर्द-ए-खाक
आईरा समाचार अख्तर भाई बीकानेर के मोहल्ला दमामियन से ताजियों का जुलूस शीतला गेट के बाहर कब्रिस्तान दमामियन ले जाया गया। मिलाद शरीफ पार्टी के अलीमुद्दीन जामी, कलीमुद्दीन जामी, मोइनुद्दीन जामी, वसीम उद्दीन जामी, निसार अहमद राणा, मसीहुद्दीन सुफियान आदि ने इमामे अली मकाम पर सलाम भेजते हुए ताजिए को बड़ी शान से कर्बला में ठंडा किया। दमामी समाज के फजल हुसैन, आमिर खान, बबलू चंदवानी, राजू लखानी, अवैध हसन ढोला, मास्टर लतीफ अहमद, राज, वसीम, जुनैद खान आदि ने जिम्मेदारियां निभाईं और अलीमुद्दीन जामी ने जिला प्रशासन व मोहल्लों का आभार जताया। बीकानेर में गंगा-जमुना तहजीब की मिसाल दिखी, सभी हिंदू-मुस्लिमों ने ताजिए को अंतिम विदाई दी। 

