Logo

बीकानेर ट्रैफिक पुलिस की मनमर्जी से दुपहिया वाहन चालकों की परेशानी, भदोरिया ने उठाए गंभीर सवाल

     आईरा समाचार इकबाल खान बीकानेर

बीकानेर से मैं, कैप्टन ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया, बिना किसी शिकायत के, सभी पुलिस, यातायात अधिकारी, होमगार्ड कमांडेंट सहित संबंधित विभागों को एक सप्ताह का समय देता हूँ। मैं हेलमेट चेकिंग और यातायात नियमों के पालन में कोई विरोध नहीं करता, परंतु जूनागढ़ के मंदिरों के आस-पास आरती के समय होने वाली चेकिंग से भक्तों को भारी परेशानी हो रही है।

जूनागढ़ में 400- से 500 मीटर के दायरे में दर्जनों पुराने मंदिर हैं, जहाँ शाम 7:20 से 8:20 बजे तक आरती होती है। इस दौरान भक्तगण परिवार सहित पूजा के लिए आते हैं, लेकिन चेकिंग के डर से वे वापस लौट जाते हैं या रिश्वत की मांग होती है। मंदिरों के पुजारियों और भक्तों में इस बात को लेकर नाराजगी है। एक महिला पुलिस कर्मी ने भी भक्तों से बदतमीजी की, जो अस्वीकार्य है।

मैं संबंधित विभागों से आग्रह करता हूँ कि मंदिरों के आस-पास आरती के 45 मिनट पहले और बाद तक हेलमेट चेकिंग या अन्य चेकिंग न की जाए, ताकि भक्तों को कोई परेशानी न हो। यदि कोई आपात स्थिति हो तो कानूनी व्यवस्था बनी रहे।

साथ ही, हाईवे, बाईपास और शहर के मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक जवानों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की जाए। होमगार्ड के जनता से दुर्व्यवहार पर भी सुधार किया जाए ताकि विभाग की छवि सुधरे।

यदि ये समस्याएं नहीं सुधरीं, तो हमें जनहित में धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा। बीकानेर से दिनेश सिंह भदोरिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.