डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर अब्दुल वाहिद का सम्मान, सेवा और इंसानियत को दी खास अहमियत🌹
“डॉक्टर्स डे पर सलाम उन सभी फरिश्तों को!
आईरा समाचार बीकानेर आज डॉक्टर्स डे के मौके पर सुभाष पुरा स्थित डॉ. अब्दुल वाहिद के निवास पर समाजसेवी मेंहबूब रंगरेज, युवा नेता शकील स्टार व अन्य ने फूलों की माला पहनाकर उनका सम्मान किया। डॉ. अब्दुल वाहिद ने कहा, “टेक्नोलॉजी चाहे जितनी भी आगे बढ़ जाए, डॉक्टर की अहमियत कभी कम नहीं होगी। टेक्नोलॉजी ने इलाज को तेज, सुविधाजनक और सटीक जरूर बना दिया है, लेकिन इंसानियत और सेवा का जज्बा सिर्फ डॉक्टर के पास ही है।“
डॉक्टर्स डे पर ऐसे सभी डॉक्टरों को सलाम, जो दिन-रात हमारी सेहत की रक्षा में लगे हैं! पत्रकार इकबाल खान बीकानेर।

