जोहरान ममदानी: भारतीय मूल के प्रगतिशील नेता ने न्यूयॉर्क सिटी मेयर प्राइमरी में रचा इतिहास
जोहरान ममदानी: भारतीय मूल के प्रगतिशील नेता ने न्यूयॉर्क सिटी मेयर प्राइमरी में रचा इतिहास
आईरा इकबाल खान बीकानेर 33 साल के डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव की डेमोक्रेटिक प्राइमरी में पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो को चौंकाते हुए हरा दिया है। ममदानी सामाजिक न्याय, गरीबों के हक, किफायती मकान और मुफ्त बस सेवा जैसे मुद्दों पर मुखर हैं और फिलिस्तीन समर्थक विचारधारा रखते हैं। उनकी जड़ें भारत से जुड़ी हैं—मां मीरा नायर मशहूर फिल्ममेकर हैं और पिता महमूद ममदानी गुजरात से; पीएम मोदी और गुजरात दंगों पर उनके आलोचनात्मक रुख के कारण भारत में उनकी काफी चर्चा हो रही है। वे पीएम मोदी को गुजरात दंगों का दोषी मानते है।
ट्रंप ओर इजराइल ओर ट्रंप की विचार धारा पसंद नहीं
जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के मेयर पद के लिए डेमोक्रेटिक प्राइमरी जीत चुके हैं और वो इजराइल के पीएम नेतन्याहू को लेकर काफी सख्त बयान दे चुके हैं—उन्होंने कहा था कि अगर नेतन्याहू न्यूयॉर्क आएंगे तो उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे, क्योंकि वो अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करना चाहते हैं। ममदानी मोदी सरकार की आलोचना भी करते हैं, खासकर भारत में मुस्लिमों पर अत्याचार के मुद्दे पर, और उन्होंने बीजेपी पर हिंदू वर्चस्व बढ़ाने का आरोप लगाया है। उनकी वामपंथी और इजराइल विरोधी छवि से मोदी, इजराइल और ट्रंप जैसे नेताओं को दिक्कत हो सकती है, क्योंकि इससे उनकी राजनीति और विचारधारा को चुनौती मिलती है, और ट्रंप ने तो ममदानी को “कम्युनिस्ट” कहकर उनकी जीत पर न्यूयॉर्क का फंड काटने तक की धमकी दी है।

