Logo

कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के जन्मदिन पर जिले भर में होंगे अनेक कार्यक्रम

रामेश्वर डूडी के जन्मदिन पर जिले भर में होंगे अनेक कार्यक्रम

आईरा इक़बाल बीकानेर बीकानेर,30 जून 2025 विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व केबिनेट मंत्री रामेश्वर डूडी के जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थकों द्वारा जिलेभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जिला कांग्रेस कमेटी के देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष व केबिनेट मंत्री रामेश्वर डूडी का जीवन सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि वह समाज और प्रकृति के प्रति संवेदनशील सोच के प्रतीक रहे हैं। उन्हीं के विचारों से प्रेरित उनके समर्थकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए प्रतिवर्ष की भांति जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों,विभिन्न ब्लॉकों,मण्डलों और गांवों में पेड़-पौधे लगाकर उनका जन्मदिन मनाएँगे।साथ ही काफी समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना के लिए धार्मिक अनुष्ठानों,गौ शालाओं में गायों को हरे चारे व गुड़ खिलाने इत्यादि कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करेंगे।जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि देहात कांग्रेस कमेटी की ओर से भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना के लिए मंगलवार को रानीबाजार स्थित कार्यालय में प्रातः 10:30 बजे से सुन्दरकांड पाठ का आयोजन रखा गया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.