Logo

अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न, उपभोक्ता अधिकारों के लिए लिए गए अहम फैसले

0अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न, उपभोक्ता अधिकारों के लिए लिए गए अहम फैसले

आईरा समाचार बीकानेर राजस्थान प्रदेश के 150 से अधिक उपभोक्ता संगठनों की अपेक्स बॉडी अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज दिनांक 29.06.2025 को महासंघ मुख्यालय जयपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष योगेश पालीवाल ने की और देश के प्रमुख उपभोक्ता आंदोलनकारी डॉ. अनंत शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। महासंघ उपभोक्ताओं को विक्रेताओं की बेईमान, शोषणकारी और अनुचित व्यापार प्रथाओं के खिलाफ जागरूक और प्रोत्साहित करता है। महासंघ की स्थापना 1992 में हुई थी और तब से राजस्थान के करोड़ों उपभोक्ताओं की आवाज बना हुआ है। बैठक में प्रदेश के 41 जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया जुलाई में पूरी करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अनेक पदाधिकारी, संरक्षक और सदस्य उपस्थित रहे। संचालन संजय खंडेलवाल ने किया। बैठक में मुमताज शेख को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.