Logo

बीकानेर अखाड़े में पठानों का जंगी जौहर, मोहर्रम की चौंकी पर दिखाए हैरतअंगेज करतब

आईरा बीकानेर बीकानेर। मुहर्रम चांद की तीन तारीख पर रविवार की रात को पठानों के मौहल्ले में मोहर्रम की चौंकी के पास उस्ताद मोहम्मद जफर के सानिध्य में अखाड़े के दंगल का आयोजन किया गया । आयोजक अफरीदी पठान ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर पठान समाज के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की सहभागिता देखने को मिली। इस दौरान शहर के दर्जन भर अखाड़ों के कलाकारों ने हैरतअंगेज जंगी जौहर दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। करतबों में बनेठी, ढाल, लाठी और डंडे का प्रदर्शन किया गया, जो लगभग बीकानेर में पिछले 50 वर्षों से अखाड़ों में चली आ रही परंपरा का हिस्सा है। इस अवसर पर सदाम हुसैन खलीफा,आसिफ खलीफा,सोनू पठान, अरमान पठान,रियान पठान, मेहबूब पठान, उम्मेद पठान, गुलाम जिलानी एवं असलम पठान ने अखाड़े के व्यवस्था में सहयोग किया। अखाड़े के समापन पर करतब दिखाने वालों को उस्तादों ने सम्मानित किया। सम्मानित करने वालों में जलते दीप के वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद अली पठान भी शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.