सेहला गांव की साजिया खान ने AIIMS नर्सिंग एग्जाम में पाई 716वीं रैंक, समाज को गर्व
सेहला गांव की साजिया खान ने AIIMS नर्सिंग एग्जाम में पाई 716वीं रैंक, समाज को गर्व!
आईरा समाचार बीकानेर गांव सेहला, तहसील रतनगढ़,चुरु की साजिया खान, पुत्री श्री ईशाक अली खान, ने AIIMS B.Sc (Hons) नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम में 716वीं रैंक हासिल कर कायमखानी समाज, परिवार और पिता का नाम रोशन किया है।शहर से दूर गांव में रहकर, बिना किसी ट्यूशन के खुद पढ़ाई करके यह मुकाम हासिल करना वाकई काबिले-तारीफ है।साजिया ने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने पर सफलता जरूर मिलती है।उनकी इस उपलब्धि पर पूरे समाज और परिवार को गर्व है—साजिया जैसी बेटियां समाज की असली प्रेरणा हैं। साजिया उन छात्रों के लिए मिसाल बनी हैं जो ट्यूशन पर निर्भर रहते हैं, जबकि असली सफलता आत्मविश्वास और मेहनत से मिलती है। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई! ✍️वरिष्ठ पत्रकार इकबाल खान, बीकानेर

