Logo

 केन्द्रीय मंत्री अजुर्न राम मेघवाल दो दिवसीय संघाई संयोग संगठन की बैठक में भाग लेने हेतु उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद रवाना

बीकानेर।केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति कार्य राज्यमंत्री अजुर्न राम मेघवाल उज्बेकिस्ताान की राजधानी ताशकंद  मे 19 से 20 मई 2022 को आयोजित दो दिवसीय संघाई सहयोग संगठन के संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भाग लेने हेतु बुधवार दिनांक 18.05.2022 को दिल्ली के इंन्दिरा गांधी अन्तरार्ष्ट्रीय हवाई अड्डे से ताशकंद के लिए रवाना हए।
मेघवाल इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निदेर्श पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
भारतीय प्रतिनिधि के रूप मे मेघवाल उक्त सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे और भारतीय सांस्कृतिक पक्ष को संघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के समक्ष रखेगें। ज्ञातव्य है कि मेघवाल केन्द्र की भाजपा नीत मोदी सरकार में संस्कृति राज्य मंत्री का पदभार भी संभाल रहे हैं। मेघवाल मुख्य रूप से भारत की सांस्कृतिक विरासत एवं काशी की भव्यता, दिव्यता और आध्यात्मिक महत्व पर अपना वकत्व देगें। यहां यह उल्लेखनीय है कि काशी को संघाई सहयोग संगठन राष्ट्रों की प्रथम संस्कृति एवं पयर्टन राजधानी बनाया जाना प्रस्तावित है।  बीकानेर वासियों में अजुर्नराम मेघवाल के इस सम्मेलन में भाग लेने पर अत्यंत खुशी व्यक्त की है एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार भी प्रकट किया है। लोगों का कहना है कि अजुर्नराम मेघवाल का ताशकंद में आयोजित दो दिवसीय बैठक में भाग लेना बीकानेर क्षेत्र की समस्त जनता के लिए गर्व का विषय है।
ज्ञातव्य कि भारत 2017 से संघाई सहयोग संगठन का सदस्य है। संघाई सहयोग संघठन का मुख्य उद्देश्य सदस्य राष्ट्रों के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करना, राजनीति, व्यापार, आथिर्क अनुसंधान तकनीकि एवं संस्कृति के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ाना है और शिक्षा, ऊर्जा, व्यापार, पयर्टक, पयार्वरण सरंक्षण में रिश्तों को और मजबूती प्रदान करना है। वतर्मान में संघाई सहयोग संगठन में भारत सहित 8 सदस्य राष्ट्र है, जिसेें चीन, भारत, कजाकिस्तान, किगिर्स्तान, रूस, पाकिस्तान, तजाकिस्तान तथा उज्बेकिस्तान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.