Logo

अपना 78 वां जन्मदिन राजस्थान के पूर्व केबिनेट मंत्री देवी सिंह भाटी”ने अनोखे तरीके से “गोचर ओरण संरक्षक दिवस” के रूप में मनाया” भाटी अपनी माताजी की याद में 5 किलोमीटर दिवार का निर्माण करायेंगें !!

आईरा समाचार अख्तर भाई,  अपना 78 वां जन्मदिन राजस्थान के पूर्व केबिनेट मंत्री देवी सिंह भाटी”ने अनोखे तरीके से “गोचर ओरण संरक्षक दिवस” के रूप में मनाया” भाटी अपनी माताजी की याद में 5 किलोमीटर दिवार का निर्माण करायेंगें !!

– गोचर ओरण संरक्षण संघ राजस्थान द्वारा देवी सिंह जी भाटी (पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार) के 78 वें जन्मदिवस को “गोचर ओरण सरक्षक दिवस” के रूप में मनाया गया !!

– इस शुभ अवसर पर गौ व गोचर भूमि पूजन व आरती और 78 वृक्षो का रोपण कर गोचर संरक्षक दिवस मनाया गया।

– यह आयोजन आज जेष्ठ शुक्ल पक्ष की एकम तदानुसार 07 जून 2024 स्थानीय- हनुमान मठ शरह नथानिया गौचर नाल रोड बीकानेर पर किया गया। संतो के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाले इस गोचर ओरण संरक्षक दिवस के कार्यक्रम संत श्री गोविंद स्वरूप जी महाराज मठाधीश विमर्शनंद जी महाराज शंभू गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य में बीकानेर गौशाला संघ गोचर ओरण संघ गोचर ओरण संरक्षण क्षेत्र का कार्य कर रहे व्यक्ति संस्थाएं सम्मिलित हुई।

संगठन के सूरजमाल सिंह नीमराना ने बताया कि जन्मदिन मनाने के अनेक तरीके आज तक हमने देखें हैं किन्तु अब तक का सबसे अनोखा एवं नवीनतम तरीका अपनाकर अपना 78 वां जन्मदिन मनाया राजस्थान सरकार में केबिनेट मंत्री रहे देवी सिंह जी भाटी ने। उनका यह अनोखा तरीका न केवल हम सभी के लिए भी प्रेरणादायी है साथ ही साथ वर्तमान समय में समाज एवं राष्ट्र को दिशा देने वाला भी है।

अपने 78 वें जन्मदिवस के अवसर पर माननीय देवी सिंह जी भाटी 78 साधकों के साथ QR CODE स्कैन करके गीता परिवार द्वारा संचालित निःशुल्क ऑनलाइन गीता कक्षा के विद्यार्थी बनें। अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर श्री देवी सिंह जी भाटी न केवल अपने जीवन को बल्कि अन्य 78 साधकों के जीवन को भी गीता साधना के दिव्य मार्ग पर आगे लेकर जायेंगे जिस पथ पर अब तक अनेक महापुरुषों ने चलकर जीवन की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियां एवं ईश्वर की कृपा प्राप्त की है।

संरक्षक दिवस के कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए माननीय देवी सिंह जी भाटी ने कहा कि गाय गोचर ओरण का संरक्षण ही मानव जीवन का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए यदि गाय गोचर ओरण नहीं बचेगी तो जैव विविधता नहीं बचेगी बीकानेर ने पूरे विश्व में एक उदाहरण पैश किया है 40 किलोमीटर की आम जन के सहयोग से दिवार बनाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे गोचर संरक्षित भी होगी और गोचर में पल रहे जीव जंतुओं पोषण भी होगा।

पूज्य विमर्शानंदगिरी जी महाराज ने कहा कि मानव जीवन का सही लक्ष्य ही प्रत्येक जीव जगत को संरक्षित करना है और इसमें गाय का महत्वपूर्ण स्थान है और गाय तभी बचेगी जब हमारे पास में गोचर ओरण बचेगी अन्यथा गाय भी नहीं बच पाएगी हमारा पर्यावरण संतुलन भी गोचर के कारण ही बना रहेगा इसलिए गोचर को बनाए रखना अति आवश्यक है।

आज देवी सिंह जी ने अपने जन्म दिवस को गोचर संरक्षक दिवस के रूप में मनाकर गोचर पर काम करने वालों को एक नई दिशा प्रदान की है और हमें अपने परिवारों को जागरूक करके गाय ओरण गोचर से ही जोड़कर बच्चों को आगे बढ़ाना है इससे प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर गोचर में संचालित गोवंश के लिए लोगों ने मुक्त हस्थ से दान दिया इसमें लगभग चार लाख रुपये गो हित दान प्राप्त हुआ दो गाड़ी गाड़ी चरा प्राप्त हुआ गुड खाद आदि भी प्राप्त हुआ। वह सबसे महत्वपूर्ण आज कि दिन है जिसमें देवी सिंह जी भाटी ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर अपनी मांसा के नाम से 5 किलोमीटर के लगभग दीवार बनाने के लिए एक करोड से अधिक रुपए देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में गीता परिवार राजस्थान के गोपाल सिंह नाथावत पृथ्वी सिंह तोलियासर गोचर ओरण संरक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल कुमार बरडिया ने अपने विचार रखें। मंच का संचालन अगर सिंह कोटासर ने किया।

आज के इस आयोजन में विश्वजीत सिंह हरासर राजाराम धारणिया क्षत्रिय सभा बीकानेर के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया बार काउंसिल बीकानेर के अध्यक्ष रघुवीर सिंह राठौड़ सुरेश कुमार व्यास, धीरेन्द्रसिंह भाटी नरेंद्र सिंह हदा प्रेम सिंह घुमांदा गोचर के संचालक राजेंद्र सिंह कील्चु विजय कोचर जलजसिह जनवार नरेंद्र आर्य पत्रकार हम शर्मा मोहन सिंह चौहान नाल भगवान सिंह मेड़तिया महेंद्र सिंह लखासर प्रताप सिंह कुसुमदेसर सुजान सिंह सोडा बंसीलाल तंवर कैलाश सोलंकी बलवीर सिंह खिवणसर पुष्पेंद्र सिंह किल्चु मनोहर सिंह राठौड़ मनोहर सिंह सियाणा विष्णु जोशी दिनेश ओझा समुंदर सिंह गोगड़ियाला सत्यनारायण स्वामी रणवीर सिंह पलसानिया, जय सिंह हाडला रघुवीर सिंह बिदावत मदन सिंह भलुरी भंवर लाल जांगिड़ जीवनराम जी बिश्नोई विनोद ओझा माधू सिंह किसनपुरा भोम सिंह भाटी एस पी पुरोहित मघा राम सहीराम पलाना उम्मेद सिंह सोढ़ा नरपत सिंह गोकल युद्धवीर सिंह हाडला पवन महाराज सरपंच भोलासर रामदयाल कसवां केसरदेसर सरपंच रामचंद्र कसवां जेठू सिंह किल्यू सरपंच जमाना राम नायक जेठाराम कुम्हार करना राम कुम्हार आदि सम्मिलित हुए।

सादर – सूरजमाल सिंह नीमराना,संगठन महामंत्री,गोचर ओरण संरक्षण संघ राजस्थान !!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.