Logo

बीकानेर बेरोजगारी के खिलाफ कलक्टरी में प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाये डंडे

बेरोजगारी के खिलाफ कलक्टरी में प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाये डंडे
आईरा समाचार बीकानेर। यूथ कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आव्हान पर बेरोजगारी के खिलाफ शुक्रवार को कलक्टरी में प्रदर्शन के लिये पहुंचे बीकानेर शहर और देहात यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। दरअसल,प्रदर्शनकारी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कलक्टरी के बाहर बेरिकेट्स पर रोक लिया,इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने बेरिकेट्स पर चढ़ गये। कार्यकर्ताओं के उग्र तैवर भांप कर पुलिस ने उनके ऊपर लाठिया भांजनी शुरू कर दी। इससे यूथ  कांग्रेस के कई कार्यकर्ता चोटिल हो गये और मामला जबरदस्त गरमा गया। लाठीचार्ज के कार्यकर्ताओं ने मौके पर मौजूद मीडिया वालों को अपने लगी चोटों के निशान दिखाते हुए इसे भाजपा सरकार की बर्बरता बताया। वहीं देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि हम लाठियों से डरने वाले नहीं है। यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में बीकानेर के यूथ अपने हक की बात करने के लिए गए थे। उनसे बात करने के बजाय भाजपा सरकार ने लाठी चार्ज करवा दिया। ये हालात तब है जब सरकार के दो-दो मंत्री बीकानेर में आए हुए हैं।

इस शर्मनाक कृत्य के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। इससे पहले गांधी पार्क से पैदल मार्च करते हुए कलक्टरी पहुंचे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में शहर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप शर्मा,देहात यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवरलाल कूकणा,यूथ कांगे्रस के जिला प्रभारी मोहम्मद शाहिद,राष्ट्रीय सचिव देवेन्द्र बिस्सा,फरमान कोहरी,रिछपाल सिंगड़,संतोष कुमार,राजेश गोदारा समेत बड़ी तादाद में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.