गजनेर थाना पुलिस ने दो तस्करो को गिरफ्तार कर इनसे अवैध मादक पदार्थ सहित कार को किया जब्त
गजनेर थाना पुलिस ने दो तस्करो को गिरफ्तार इनसे अवैध मादक पदार्थ सहित कार को जब्त
आईरा समाचार बीकानेर। बीकानेर जिले की गजनेर थाना पुलिस ने सोमवार को मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों से अवैध मादक पदार्थ 51.500किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त सहित कार जब्त की है।गजनेर थाना अधिकारी राकेश स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर गजनेर थाना मार्ग पर नाकाबंदी कर बाप फलोदी की तरफ से आ रही कार को चैक किया गया तो कार में ड्राईवर सहित दो व्यक्ति सवार थे जिनके पास तीन काले रंग के कट्टे मिले जिनमें कुल 51.500किलो ग्राम अवैध डोडा पोस्त पाया गया। जिस पर कार नम्बर एच आर 36 एफ1616को जब्त किया गया। इस प्रकरण में दोनों अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र ताराचंद मेघवाल आयु 29 वर्ष निवासी चक 2के.डी. रावला मंडी, जिला अनूपगढ़ व दूसरा सुरेन्द्र सिंह पुत्र तरसेम सिंह जाट सिख आयु 36वर्ष चक 8केपी.डी मंडी रावला जिला अनूपगढ़ गिरफ्तार किया। जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकद्दमा दर्ज कर अनुसंधान की कार्रवाई शुरू की।

