अगर बाजार में बिक जाती तो किसान को चार करोड़ की हो जाती इनकम श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने फेरा मंसूबों पर पानी, एक किसान गिरफ्तार हजारों पौधे जब्त
अगर बाजार में बिक जाती तो किसान को चार करोड़ की हो जाती इनकम श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने फेरा मंसूबों पर पानी, एक किसान गिरफ्तार हजारों पौधे जब्त
आईरा समाचार बीकानेर। हर कोई शॉर्ट कट के माध्यम से धन अर्जित करना चाहता है। किंतु कभी-कभार यही शॉर्ट कट उस पर भारी पड़ जाता है। बीकानेर जिले में शनिवार को पुलिस ने एक खेत में दबिश देकर अवैध अफीम खेती पकड़ी है। जहां पुलिस ने बड़ी संख्या में अफीम के पौधें जब्त किए है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना प्रभारी इंद्रकुमार प्रजापत की अगुवाई में थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। श्रीडूंगरगढ़ एएचओ इन्द्रकुमार ने शनिवार को अपनी टीम के साथ थानान्तर्गत मोमासर गांव की रोही स्थित एक खेत में यह कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस को खेती के बीच बड़ी संख्या में अफीम के पौधें मिले। जिनको पुलिस ने जब्त करने की कार्रवाई की है। आडसर रोड़ से 3 खेत अंदर की ओर करीब 10 खेतों में दबिश दी गई। एक खेत में अफीम के पौधों की खेती सामने आई। थाना प्रभारी इंद्रकुमार ने बताया कि मोमासर निवासी किसान सुंडाराम पुत्र लूणाराम गोदारा को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। गोदारा के खेतों से पुलिस ने 8200 पौधे अफीम के बरामद किए। जिनका कुल वजन 370.650 किलोग्राम रहा। आरोपी किसान ने यहां चोरी छुपे बड़ी मात्रा में अफीम की पूरी खेती ही कर ली। पुलिस ने इस क्षेत्र में करईब10 खेतों में दबिश दी परंतु शेष स्थानों पर कुछ नहीं मिला। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ क दी है। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अगर एक पौधे से औसत 5 हजार की आय भी मानी जाए तो इन हजारों पौधे से 4 करोड़ से अधिक की आय संभव थी। परंतु पुलिस ने खेती करने वाले किसान के मंसूबों पर पानी फेर दिया। इसके अतिरिक्त पांच क्यारी में लगी फसल को भी खुद बुर्द करने की तैयारी थी। अगर खुर्द बुर्द की फसल भी साथ होती तो पोंधौ की संख्या 30 हजार के पार होती। ये रहें श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस टीम में सक्रिय :डूंगरगढ़ थाना प्रभारी की अगुवाई में एसआई सुरेश भादू, कांस्टेबल राजवीर, लेखराम, विनोद विधाधर व महिला कांस्टेबल बिरमा दो गाड़ियां लेकर गांव पहुंचे। टीम ने कार्रवाई करते हुए अफीम की खेती के पौधे बरामद किए। मुखबिर की सूचना पर ही पुलिस ने जिले में इस बड़ी कारवाई को अंजाम दिया है।

