टैक्सी वालों की मनमानी से परेशान जोशीवाड़ा के लोगों ने दाऊजी रोड़ पर लगाया जाम
टैक्सी वालों की मनमानी से परेशान जोशीवाड़ा के लोगों ने दाऊजी रोड़ पर लगाया जाम
आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर। शहर की दाऊजी रोड़ पर विजय शॉपिंग मॉल के पास अवैध टैक्सी स्टेण्ड के मामले ने शुक्रवार अपरान्ह जबरदस्त तूल पकड़ लिया और स्टेण्ड पर टैक्सी वालों की मनमानी से परेशान जोशीवाड़ा के लोगों ने रोड़ पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान एक टैक्सी चालक और प्रदर्शनकारी लोगों के बीच हाथपाई भी हो गई। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंच गया और मामला अवैध टैक्सी स्टेण्ड से जुड़ा होने के कारणी सीओ ट्रेफिक अनिल कुमार भी मौके पर पहुंच गये। घटनाक्रम के दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस को जमकर खरी-खोटी सुनाई। मामला शहर की सबसे व्यस्ततम रोड़ से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने समझाइस कर माहौल शांत कराया और प्रदर्शनकारी लोगों को भरोसा दिलाया कि इस रोड़ पर कहीं भी टैक्सी खड़ी करने नहीं दी जायेगी। दरअसल,यह मामला गुरूवार की शाम से गरमाया हुआ है,गुरूवार की शाम जोशीवाड़ा के लोगों और दाऊजी रोड़ के दुकानदारों ने अवैध टैक्सी स्टेण्ड से आमजन को हो रही परेशानी को देखते मौके पर ट्रेफिक पुलिस कर्मियों को आगाह कर दिया था कि यहां टैक्सियां खड़ी नहीं होनी चाहिए वरना हम रोड़ जाम कर देगें। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए टैक्सी वालों को हटवा दिया। लेकिन शुक्रवार सुबह कई टेक्सी वाले फिर वहीं आकर खड़ेे हो गये। इससे मामला ज्यादा गरमा गया और जोशीवाड़ा के लोग प्रदर्शन पर उतर आये। करीब दो घंटे तक चल इस घटनाक्रम के बाद सीओ ट्रेफिक अनिल कुमार ने टैक्सी वालों को सख्त लहजे में हिदायत दी है कि अगर दुबारा यहां टैक्सियां खड़ी की तो कार्यवाही की जायेगी।

