Logo

गिरिराज ने कहा मूलचंद पारीक बीकानेर की धरोहर थे प्रति वर्ष आप उनकी पुण्य तिथि भाग लेकर जो कीमती समय आजादी के मसीहा के लिए निकाल ते है यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि  है मूलचंद पारीक के सर्वांगीण विकास कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता-बीडी कल्ला

   आईरा समाचार बीकानेर अख्तर भाई बीकानेर,

पारीक समाज के ट्रस्टी गिरिराज पारीक ने सभी का आभार जताते हुए कहा की मूलचंद पारीक बीकानेर की धरोहर थे प्रति वर्ष आप उनकी पुण्य तिथि भाग लेकर जो कीमती समय आजादी के मसीहा के लिए निकाल ते है यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि  है ।डॉक्टर मिर्जा हैदर बैग ने  नगर निगम के आयुक्त केशरी चंद मीणा द्वारा प्रतिमा की साफ सफाई प्रतिमा पर पुष्पमाला सजावट के लिए उनका आभार प्रकट किया । सेवादल के नर्सिंग महाराज ने कहा की  स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देना हमारा दायित्व हे ।  पार्षद शुशील पारीक ने भी अपने विचार रखे ।    विप्र सेना के जिलाध्यक्ष इंद्र जाजड़ा , महेंद्र जाजड़ा , पवन सारस्वत ,   कांग्रेस नेता प्रेम जोशी , एजाज पठान , मनोज चौधरी , ओपी भैया , भारत श्रीमाली ,नरेंद्र नाथ एडवोकेट संतोष पारीक ,गोपी बिश्नोई मुकेश सारस्वत ,नारायण सोनी ,नरेंद्र पारीक ,, मूलचंद पारीक , भवर पारीक , राकेश पारीक ,पाडाय माता मंदिर के अध्यक्ष गिरधर गोपाल व्यास , सचिव एडवोकेट द्वारका दास पारीक , धीरेंद्र हर्ष ,   नारायण बिहानी , पृथ्वी सिंह ,शिव दाधीच ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए । भगत सिंह ग्रुप के पवन राठी , सूरज सिनेमा के निदेशक  रवि पारीक भी मौजूद रहे , नथु भाटी राधे श्याम राठी आदि अनेक जनो ने पुष्पांजलि अर्पित की ।

 मूलचंद पारीक के सर्वांगीण विकास कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता – बीडी कल्ला 

बीकानेर । शुक्रवार को बीकानेर शहर में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मूलचंद  पारीक की 17वीं पुण्यतिथि पर जस्सूसर  गेट स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला  ने कहा की  मूलचंद पारीक द्वारा किए गए सर्वांगीण विकास को कभी नहीं भुलाया जा सकता  उन्होंने उनके साथ बिताए दिनों को याद करते हुए कहा की वे बीकानेर विधान सभा चुनाव में प्रत्यासी थे उनके प्रचार के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू आए थे में उस समय बालक था , नेहरू जी ने मूलचंद पारीक जी की तारीफ करते हुए कहा की गांधीवादी विचार धारा के आप के प्रत्यासी ने बीकानेर के उत्थान के लिए खूब काम किए है।  संस्था के अध्यक्ष  वरिष्ठ कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक ने कहा की स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक  के द्वारा बीकानेर के विकास में दिए गए योगदान को भुलाया नही जा सकता उन्होने मेडिकल कॉलेज सेटे  लाईट अस्पताल  बनाने में उनका विशेस योगदान रहा बाल संत छैल बिहारी जी ने कहा की बीकानेर की धरा धन्य है जहां मूलचंद पारीक जैसे सादगी पुर्ण नेता ने जन्म लिया और उनके द्वारा किए गए कार्यों से जनता लाभान्वित हुई । उन्होंने कहा की उनकी विरासत को जिंदा रखना समाज का कर्तव्य हे विशिष्ट अतिथि विजय कोचर ने अपने पिता रामरतन कोचर व मूलचंद जी के साथ आजादी की जंग के संस्मरण साझा किए ।समाज सेवी गो सेवक देवकिशन चांडक (देवश्री)ने कहा की वे मंजे  हुए राज नेता के साथ जन जन के हितेषी थे  उनके योग दान को भुलाया नही जा सकता युवा वर्ग को उन के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.