फंदे पर लटके शख्स के बंधे हुए थे हाथ जेलवेल टंकी के पास बुजुर्ग की संदिग्ध हालातों में खुदकुशी का मामला
आईरा वार्ता बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क
बीकानेर। जेल वेल टंकी के पास बुधवार की देर रात एक मकान में बुजुर्ग शख्स की लाश फंदे पर झुलती मिली। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो फंदे पर लटके बुजुर्ग के हाथ बंधे हुए थे। ऐसे मामला संदिग्ध होने पर सीआई मनोज माचरा भी जांच पड़ताल के लिये पहुंच गये और मौके की फोटोग्राफी कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर पीबीएम होस्पीटल की मोर्चरी में भिजवाकर मकान कमरे को सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार जेल वेल टंकी के समीप रहने वाला बुजुर्ग गोपाल राम सुथार मकान में अकेला ही रहता था। जो मकान के कमरे में फांसी झूलता मिला। उसके दोनों हाथ भी आगे की ओर बंधे हुए थे। गुरूवार सुबह सीओ सीटी दीपचंद सहारण मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के लिये एफएसएल और एमओबी की टीम को बुलाया गया । पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के लिये आस पास रहने वाले लोगो और मृतक गोपाल राम के परिजनों से पूछताछ की। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने मौके पर बारीकी से जांच पड़ताल कर तथ्य जुटाये और मृतक के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया। प्रथम दृष्टया पुलिस ने यह मामला खुदकुशी का माना है लेकिन मृतक के हाथ बंधे होने के कारण मामला संदिग्ध होने के कारण गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है।

