राजकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय ग्राउण्ड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन,आईरा समाचार बीकानेर
राजकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय ग्राउण्ड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर/27.01.2024 भाजपा कार्यकर्ता श्री रविशेखर मेघवाल की अध्यक्षता में आज राजकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय ग्राउण्ड में विशाल भाजपा कार्यकर्ता सम्मेनल का आयोजन किया गया। श्री रविशेखर मेघवाल ने बताया कि आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्र सरकार में विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुनराम जी मेघवाल, राजस्थान सरकार में केबिनेट मंत्री श्री सुमित गोदारा, विधायक श्री विश्वनाथ मेघवाल, ताराचन्द सारस्वत रहे। कार्यक्रम की शरूआत माननीय केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने दीप प्रजवल्ति कर की। माननीय केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने हेतु कार्यकर्ताओं का आहवान किया तथा मंत्री महोदय ने मोदी जी की महत्वपूर्ण दस योजनाओं को लेकर कार्यकताओं के साथ संवाद भी किया।
रविशेखर मेघवाल ने मुख्य अतिथियों एवं मंचासीन जनप्रतिनिधियों का माला, साफा एवं शाॅल आॅढाकर स्वागत किया। आज के कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री चम्पालाल गेदर, बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्री जालम सिंह भाटी, शहर जिलाध्यक्ष श्री विजय आचार्य, बीकानेर महापौर श्रीमती सुशीला कंवर, उप महापौर राजेन्द्र पंवार, पूर्व महापौर नारायण चैपडा, अनूपगढ पूर्व विधायक श्रीमती संतोष बावरी, पूर्व विधायक बलवीर सिंह लूथरा, भाजपा विरिष्ठ नेता गुमान सिंह राजपुरोहित, रामगोपाल सुथार, रामेश्वर पारीक, सत्यप्रकाश आचार्य, दीपक पारीक, आसकरण भट्टड, मोहन सूराणा, सम्पत पारीक ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सम्बोधित किया। श्री रविशेखर मेघवाल ने बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के दूर-दराज गांवों से आये कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया एवं सम्मान स्वरूप मोदी सरकार की योजना के बैगों का वितरण कार्यकताओं में किया।